विज्ञापन

पहली बारिश का एहसास

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पहली बारिश में भीगी हुई मिट्टी की,
        
                                                    
                            
भीनी-भीनी खुशबू-सी है वो।
जिसे हाथों से छुआ नहीं जाता,
बस चुपके से रूह में समाया जाता है।
कभी किसी हसीन ख्वाब-सा लगता है वो,
जिसे बंद आँखों में सजाया जाता है।
इतना नाज़ुक और प्यारा है ये एहसास,
कि हर पल इसके टूट जाने का डर बना रहता है।
न वो सामने है, न कोई वादा है उसका,
फिर भी हर साँस में एक इंतज़ार रहता है।
ख्वाबों की इस दुनिया में खोकर,
दिल को बस उसी से प्यार रहता है।
दुआ है कि ये ख्वाब कभी हकीकत से जुदा न हो,
रूह में बसी ये सौंधी खुशबू, कभी मुझसे खफा न हो।
42 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile