किसी ने आज मुझसे पूछा बड़े प्यार से,
"तुम्हारे इन हाथों में अब नमी क्यों नहीं है?"
मैंने भी मुस्कुरा कर हर दर्द छुपा लिया,
और हँस कर बस इतना ही कह दिया...
"जब आँखों की नमी हाथों को छू जाए,
तो उसके खारेपन की झलक लकीरों में नज़र आ ही जाती है।
कुछ आँसू ऐसे भी होते हैं जो गिरते नहीं पलकों से,
पर उनकी तपन हाथों की नरमी सुखा ही जाती है।"