विज्ञापन

मेरी दुनिया थी,मेरी दुनिया हो, और मेरी दुनिया रहोगी सिर्फ़ तुम

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बैठा हूँ लिखने जीवन का सारांश,
        
                                                    
                            
कलम उठाता हूँ,
शब्दों को गढ़ने की कोशिश करता हूँ... जब भी लिखने बैठता हूँ,
हर अक्षर के साथ तुम उभर आती हो...

मेरे शब्दों में, मेरे जेहन में तुम
धीरे-धीरे घुल जाती हो।

कागज़ भी तुम हो, कलम भी तुम,
मेरे भीतर जन्म लेने वाला
हर विचार भी तुम ....

हृदय से हृदय तक पहुँचने वाली
पीड़ा की हर तार भी तुम

अकेले में जब गुनगुनाने की कोशिश
करता हूँ, तो हर सुर हर झंकार में सुनाई देती हो तुम....
लगता है ,नहीं लिख पाऊँगा अपने जीवन का सारांश...क्योंकि
मेरी दुनिया थी,मेरी दुनिया हो, और मेरी दुनिया रहोगी सिर्फ़ तुम
सिर्फ़ तुम ..
-नैना 
28 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile