विज्ञापन

जहाँ अकेला राजा अभिवादन करने आया

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सफलता का श्रेय
        
                                                    
                            

पहली रंगरात।
युवा नट तैयार।
गुरु ने बाँधी डोरी,
मुकुट हुआ साकार।

पर्दा उठा सहसा।
क्षण भर मौन छाया।
राजा का संवाद
उसे याद न आया।

सेवक ने पूछा,
“महाराज, क्या आज्ञा?”
एक प्रश्न के सहारे
लौटी भूली भाषा।

तभी बुझा दीप।
ठिठक गया अभिनय।
एक बालक ने देखा,
झिरी में चंद्रोदय।

उसने खोला पल्ला।
मंच पर उतरा प्रकाश।
चाँदनी में राजा ने
पूरा किया वनवास।

दृश्य हुआ पूरा।
सभागार में जयकार।
राजा के नाम की
गूँज उठी बारंबार।

उसने उतारा मुकुट,
गुरु को मंच बुलाया।
सेवक और बालक को
अपने पास बिठाया।

जहाँ अकेला राजा
अभिवादन करने आया,
वहीं चार जन झुके,
और पर्दा गिर पाया।

— संतोष कुमार शर्मा ‘विश्वम्
33 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile