विज्ञापन

नाराज़ दोस्ती

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हां प्यार करता हूं ये बात कह रहा हूं मैं
        
                                                    
                            
ना जाने कब से तेरा साथ दे रहा हूं में

ये बात झूठ है के चांद सितारे तोडूं
ये बात भी तो गलत है हवा का रुख मोडू

तूने तोड़ा है ओ दिल तोड़ के जाने वाले
ऐसे ना जा ओ मुझे छोड़ के जाने वाले

अगर जो पहले से तुम मुझको मिल गए होते
मेरे सीने के ज़ख्म कब के सिल गए होते

मैने पल पल यूं ही बस याद रखा है तुझको
मैने हर सांस में आबाद रखा है तुझको

अब तेरे ग़म से तो बे हाल हो गया हूं में
तु मुझको देख ले कंगाल हो गया हूं में

तुम जो चाहते तो मेरा साथ भी दे सकते थे
अपने हाथों में मेरा हाथ भी ले सकते थे
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all