ये इश्क़ की रूहानियत तो रहती है पैग़म्बर में,
लो डूब गईं नज़रें आख़िर हुस्न के समंदर में।
दिल और नज़र के गिले-शिकवे चलते रहे,
उस हुस्न के अरमान फिर भी मचलते रहे।
उनका नाज़-ओ-अंदाज़ देख, आशिक़ जलते रहे,
अरमान बढ़ते रहे, और दिल में पलते रहे।
रात भर यादों के चिराग़ यूँ ही जलते रहे,
और 'सुबह' होने तक ये ख़्वाब दिल में पलते रहे।