पति गौतम द्वारा शापित
बस्ती उजड़ी हुई है मेरी
न खग मृग पशु पक्षी
कभी राह को आतें मेरी ।
परपुरुष ने जड़ता से भोगा
अपने ने तो जड़ प्रस्तर ही बना डाला ।
बन पत्थर वर्षों से
हर ताप झेलती रहती हूँ
तुम कब आओगे राम
तुम्हारी राह जोहती रहती हूँ।
जिन चरणों से गंगा निकली
शीश धर पावन हो जाऊंगी
इन पुरुषों से छली बली गई
तुम परम पुरुष रज भाल सजाऊंगी ।
तुम आना इस मरुभूमि में
बसंत बहार बन के
मेरी हर पीड़ा का
प्रेम उपचार बनके ,
तुम आना राम
मेरे प्राणाधार बनके ।।