विज्ञापन

राधा जब मधुबन को जाती होगी!

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            राधा जब मधुबन को जाती होगी,
        
                                                    
                            
उसे माधव की बड़ी याद आती होगी ,
वो शरद की पूर्ण चांदनी में रास का रचाना ,
वो प्रियतम का देखकर मंद मंद मुस्कुराना ,
वो बांसुरी बजाकर मोहन का रिझाना ,
कभी रूठकर दूर जाना और कभी पास आना,
वो मधुबन के फूलो से गजरा सजाना ,
उन यमुना के कूल किनारो पर
वो कैसे सुकून पाती होगी ?
राधा जब मधुबन को जाती होगी
ये सच है कि -
उसे माधव की याद बड़ी याद आती होगी !
-राजलक्ष्मी राज
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

417 कविताएं

View Profile