पुस्तकें
खोलती हैं
आँख
कान
और
दिमाग़ की खिडकियाँ
होती हैं
झरोखा
जिससे
देख सकते हैं
दुनिया
होती हैं
दूरबीन
जिससे
देख सकते हैं
पूरा ब्रह्माण्ड
होती हैं
चश्मा
जिससे
देख सकते हैं
सच और झूठ