तेरी पत्थर सी सीरत
मैं फूल कमल सा प्रिय
तेरी नदी जैसी चंचलता
मैं अचल जल सा हूं प्रिय
तू मंदिर के प्रसाद सी
मैं वरदान के सा फल प्रिय
मैं आज तेरे इंतजार में
तू आने वाला कल प्रिय
तेरी याद की कैद से रिहाई का
मुझे कोई तो देदे हल प्रिय