नित्य नए शौक, नित्य नयी चाह,
नित्य नया सृजन मन में आता।
चाहे सब कुछ पा लो जग में,
पर मन को फिर भी नया भाता।
सृजन चाह है सृष्टि की,
सृजन चाह है धरती की,
पर नयी-नयी चाहों में हमने,
जब धरा का दोहन शुरू किया,
तो प्रकोप स्वरूप प्रकृति ने भी
कई दण्ड दिए हमको—
फिर भी नवीनता से संलिप्त यह मन,
कुछ भी समझ नहीं पाता।
नित्य नए शौक, नित्य नयी चाह,
नित्य नया सृजन मन में आता।
- नूपुर तिवारी