विज्ञापन

तो इस कविता को लिखने के लिए मैं अपनी कलम कभी ना उठाती

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उठी आज देर से मैं,
        
                                                    
                            
तो अचानक आई माँ की याद।
होती अगर, तो कहती वो—
"ऑफिस जाने में होगी देर,
क्या उठना नहीं है आज?"

होती माँ तो कहती—
"आ, जल्दी नाश्ता कर ले।"
मैं कहती—
"माँ देर हो गई, वक्त नहीं पास मेरे।"
वो थाली लेकर पीछे आती और कहती—
"ले, ज़्यादा नहीं तो दो कौर ही मेरे हाथ से खा ले।"

बाहर जाते वो मुझे आवाज़ लगाती—
"कभी तो खुद का ख़याल कर ले,
बारिश में क्यों भीगती है,
छतरी को तो अपने पास रख ले।"

यूँ ही अचानक तड़प उठी चाय की,
तो माँ को आवाज़ लगाई—
"माँ, एक कप चाय की प्याली तो दे।"
पीछे से आवाज़ आई—
"अब माँ नहीं है तेरी,
अपनी प्याली तो खुद भरना सीख ले।"

होती माँ तो पोंछती मेरे आँसू,
सुनती मेरे दिल का हाल।
कहती—
"क्यों चिंता करती है पगली,
ना रह तू यूँ बेहाल।"
दर्द होते ही माँ कहती—
"ला सिर में मैं मालिश कर दूँ,
दर्द को तेरे आधा कर दूँ,
जिससे नींद तुझे अच्छे से आए,
गम को सारे तू भूल जाए।"

अब सोती हूँ तो याद आती है,
कि माँ की गोद कितनी ख़ास होती है।

सच कहते हैं कि माँ है,
तो सारी दुनिया तुम्हारी।
माँ ना हो तो माँ के चरणों की,
धूल मात्र भी नहीं है दुनिया सारी।

माँ होती तो माँ की चूड़ियाँ अपनी होतीं,
संदूक खोलती जब-जब माँ,
उनकी बिखरी साड़ियाँ अपनी होतीं।

मसला यह नहीं है कि घर में संदूक नहीं है,
दुख तो इस बात का है कि
उस संदूक को खोलने वाली वो माँ नहीं है।

माँ के साथ सारी बातें चली गईं,
जिस घर में माँ से रौनक थी,
वह रौनक वो खुशहाली चली गई।
अब ना मुझे कोई छतरी की याद दिलाता,
ना तेरे जैसा प्यार जताता।
सब कुछ तो हासिल कर लिया यहाँ,
बस तू होती ना, तो वो कमी भी पूरी थी माँ।

काश अपनी माँ को मैं यह कविता सुना पाती,
लेकिन सच तो यह है कि अगर माँ मेरे साथ होती,
तो इस कविता को लिखने के लिए मैं अपनी कलम कभी ना उठाती,
मैं अपनी कलम कभी ना उठाती।

 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

974 कविताएं

View Profile