विज्ञापन

कोई दिल का दर्द पूछ ले दीवाने से

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोई दिल का दर्द पूछ ले दीवाने से"
        
                                                    
                            

है गली में शोर करता, आके मयखाने से,
वो गली में शोर करता, आके मयखाने से,
कोई दिल का दर्द पूछ, ले दीवाने से।।

है कौन सा जाम, मेरे दर पे बता जरा,
घूंट ले मैं भी दूर, कर दूं दर्द खरा खरा,
लड़खड़ाता आया दवा, के बहाने से।।

सर्द मोहब्बत, नज़रो की धूप सकते थे,
ले घटाओं की आड़, हम तुम्हें देखते थे,
रोक दिया है मुझे, जुल्फ लहराने से।।

महकती बहारों में ऐसे, रात चांदनी खोई,
ओढ़ लालिमा जैसे, शाम बरसों बाद सोई,
नींद टूट सी गई ख्वाब, तेरे आने से।।

धड़क रहा है नाम तेरा, दिल में इस कदर,
सता रही है सांसों को, अब तो मेरी फिकर,
हो रही हूँ दूर मैं तो, इस जमाने से।।

क्या गिला करूं तेरे, आशिक मिजाज का,
सुन सुनाती हूं मेरा, हाल ए दिल आज का,
खुद भी छलकने लगी, हूँ मैं पैमाने से।।
- आकाँक्षा गोपाल
3 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Hari Shankar

7098 कविताएं

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile