विज्ञापन

दूसरों के सामने ठीक होने का दिखावा करना पड़ता है

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किस-किस को समझाऊँ, किस-किस को दिल के जज़्बात बताऊँ,
        
                                                    
                            
किसे भूल जाऊँ, किसे याद रखूँ,
आख़िर किस-किस की यादों को दिल में सजाऊँ।

जिंदगी है जनाब,
कोई दिल में ठहर गया, तो कोई दिल से उतर गया,
कोई अपना होकर भी अजनबी रहा,
तो कोई अजनबी होकर भी अपना बन गया।

जिंदगी है जनाब,
यहाँ हर किसी की हक़ीक़त जानकर भी अनजान बनना पड़ता है,
दिल में कितना भी दर्द क्यों न हो,
चेहरे पर मुस्कान रखनी पड़ती है।

कुछ बातें दिल में ही दफ़न रखनी पड़ती हैं,
कुछ रिश्तों को खामोशी से सहना पड़ता है,
और कभी-कभी खुद टूटकर भी,
दूसरों के सामने ठीक होने का दिखावा करना पड़ता है।
-साक्षी यादव
4 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11239 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile