कठिन है
रोज का मरना जीना
पाकर निस्सहाय पंत
कष्टदायी पलों संग
क़वायद जिंदगी की!
कठिन है
याद रख पाना
वो अस्सी वसंत
खट्टेमीठे गुजरे प्रसंग
क़वायद जिंदगी की!
कठिन है
आत्मसात कर पाना
ज्ञान दर्शन सारे अनंत
दिए जाते जो ज्ञानी मलंग
क़वायद जिंदगी की!
कठिन है
अपनों से पार पाना
व्यस्त हो गए बन सुमंत
जो रहे थे लगे निज अंग
कवायद जिंदगी की!
कठिन है
अब समझ पाना
जीवन के तमाम विषदंत
घाव जिसके हो गए निसंग
कवायद जिंदगी की!
-प्रणय