विज्ञापन

मैं जो तुमसे मिली न होती, तो आज इस रंज में भी न होती

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ना मैं सुधा होती, ना मैं प्रीति होती, ना ही लैला और ना ही मैं हीर होती ,,
        
                                                    
                            
तुम अगर मिले न होते, तो मैं कुछ न होती !
तुमसे मिलकर एक वजूद मैंने अपनाया, तुमसे हटकर एक हिस्सा मैंने खुद का खोया ,,
तुम नहीं थे, तभी ज़िंदगी हसीन ही थी, जब तुम मिले, तब जाकर मैंने खुद को था पाया ,,
तुम्हारे जाने के बाद मानो वक़्त रुक-सा गया है, घड़ी चलती तो है, पर समय जैसे ठहर गया है ,,
अज़्म मेरा तुमसे बेबाक-सा था, अब नज़्म तुम्हारी यादों पे हैं !
उन बिखरे हालातों पे हैं, बिताए गए जज़्बातों पे हैं ,,
मेरे अनगिनत सवालों पे हैं, ख़्वाबों पे हैं, ख़यालों पे हैं ,,
कई यादें जब दरवाज़ा खटखटाती हैं मेरा, कई लम्हों से मैं जब बैठकर हिसाब माँगती हूँ !
क्यों किया था, कब किया था, किसने कहा था करने को ,,
इन बेबुनियादी सवालों का मैं ख़ुद ही जवाब माँगती हूँ ,,
फिर एक खनक-सी आवाज़ मुझे होश में लाती है !
मैं जो तुमसे मिली न होती, तो आज इस रंज में भी न होती ,,
ना मैं प्रीति होती, ना मैं सुधा होती, तुम अगर मिले न होते, तो मैं कुछ न होती ,,

 
55 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

570 कविताएं

View Profile

Dr Madhavi

5 कविताएं

View Profile

Manju Sharma

3646 कविताएं

View Profile

binoy mb

520 कविताएं

View Profile

Kavi kumar

4 कविताएं

View Profile

Kashifa

2 कविताएं

View Profile