हम भी अपना मिजाज रखते हैं,
तुम्हें खूब समझते हैं।
हर रोज़ का हिसाब रखते हैं,
जो अपने को समझते हैं,
उन्हें भी हम समझते हैं।
हम अपने आप को पहले रखते हैं, इसलिए
नाराज़गी बस थोड़ी देर की रखते हैं।
तुम जीते हो अपनी मैं में,
हम भी अपना मिजाज रखते हैं।
हम कभी तुम्हें तो कभी अपने को पहले रखते हैं।
प्यार, समझौता सब की कद्र करते हैं पर
खुद पर यकीन रखते हैं।
— राहुल सागर