जाओ छोड़ दिया वो रास्ता जिस पर,
तुम चला करते हो,
क्योंकि अब तुम मुझसे पहले गैरों,
को अपना समझते हो।
ना जाने कितनी जंजीरें बांधी गई मेरे हाथों में,
जिन्हें अब तक ना खोला गया,
मैं तो ज़मीनों में ही आसमां ढूंढती रही,
और वो आसमानों से भी ऊपर चला गया।
मुक़द्दर-ए-इश्क़ सबको मिला नहीं करता,
जो डूबते हैं मोहब्बत के गहरे समंदर में,
उन्हें तूफ़ानों का खौफ़ हुआ नहीं करता।
सफलता जीवन की वह कुंजी है,
जो आपके खुशियों के दरवाज़े पर लगे,
सभी तालों को एक बार में,
खोलने की क्षमता रखती है।
हज़ार चीज़ें हों पकवानों में,
बिन नमक स्वाद फीका लगता है,
ज़िंदगी का स्वाद भी तभी आता है,
जब उसमें विश्वास का तड़का लगता है।
ना हँसो तुम कमज़ोरों पर,
ताक़त हवा में भी होती है,
जब होता है वक़्त ख़राब,
तो सुई भी ख़ंजर बन जाती है।
— दीपिका सिंह