ख़ून लगा है झंडे में
क्या पावर है डंडे में
जीवन एक परीक्षा है
अंडा निकला अंडे में
ध्यान लगा लेना जाकर
कहीं बैठ कर ठंडे में
छाले थे ठकुराइन के
फूट गये थे कंडे में
हमको कोई फ़र्क न था
किसी सेटरडे सन डे में
सिर्फ़ काफ़ियाबंदी है
ग़ज़ल मर गई वन डे में
पंडे में मौलवी दिखा
'रंग' मौलवी पंडे में