फूल !
नाज़ुक सी है, दिखती तो यह सुंदर है
न जाने किन किन हाथों से, एक पल में टूट के बिखर जाती है
बिखर जाती है, अपनी पंखों में उड़ान भरती है
जो बिखर जाने के बाद भी, उड़ना नहीं छोड़ती है
माना इनका जीवन हमारे जैसा नहीं, लेकिन यह हम ही को जीना सिखाती है
यह सिखाती हमें बहुत कुछ है, लेकिन टूट के बिखर जाने के बाद लड़ना सिखाती है
यह सुंदर सी है, यह फूल सी है, यह नर्म सी है और यह कोमल सी है, लेकिन इनका जीवन इतना आसान नहीं है,
माना हमने इनका जीवन आसान नहीं है, लेकिन यह बात सिर्फ फूल की है !