विज्ञापन

मैं बस देह नहीं,अभिव्यक्ति हूं उस परमसत्ता की ।।

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं एक देह हूँ,
        
                                                    
                            
एक स्त्री देह
क्या मैं केवल हाड़ मांस की रचना हूँ?
क्या ये देह ही मेरा परिचय है ?

कई विचार संजोकर रखे मैने
जो परे है इस ढांचे के बंधन से
कई स्वप्न सजाकर रखे मैंने
जो देखे हैं मेरी आत्मा ने
कुछ प्रश्न सोच के रखे मैने
जो मुझे पूछने है परमात्मा से

मैं अपनी चेतना में अलग ब्रह्मांड बनाती हूँ
जहां न मैं पुरुष न स्त्री देह, बस जीवात्मा हूँ

इस देह से परे मेरी आत्मा ही परिचय है मेरा
जो दिया प्रकृति ने , जिसमें भरा पड़ा है
प्रेम दया करुणा साथ ईर्ष्या द्वेष दंभ भी

मैं बस देह नहीं,अभिव्यक्ति हूं उस परमसत्ता की ।।

- मुस्कान
30 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile