चम्म्मच उन्हें जब उठाए, वो नीचे ही की तरफ भागे जाएँ,
जो कांटा उठाने को आए , तो कांटे की पकड़ से भी ये छूट जाएँ
लहराती बालखाती ये बार- बार बस प्लेट में वापिस जाएँ,
कुक भी इन्हें बड़े सलीके से पैन में पलटाएँ,
पलटते हुए ये पैन में कुछ यूँ बल खाऐं, लहराऐं
कि सॉस भी इनको लग क थोड़ा सा पछताएँ,
और अंततः
चाऊमीन चाऊमीन सब करें,
ऐसे ही चाऊमीन न बनया जाए !
ऐसे ही चाऊमीन न खाया जाए !
बलिहारी हर उस प्लेट और उस पैन पे ,
जिनमें चाऊमीन ही चाऊमीन रहयो समाए!!!!!