विज्ञापन

टूट जाएँ रास्ते अगर,तो राह नई बनानी चाहिए

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            टूट जाएँ रास्ते अगर,तो राह नई बनानी चाहिए,
        
                                                    
                            
ज़िंदगी चाहे जितना परखे,मुस्कुराकर निभानी चाहिए।

हर ठोकर कुछ कहती है,हर दर्द कोई राज़ बताता है,
जो गिरकर फिर उठ जाता है,वही खुद को पहचान पाता है।

वक्त हमेशा एक सा नहीं रहता,आज अँधेरा है तो कल सवेरा होगा,
जिसने उम्मीद का दामन थाम लिया,उसका सफ़र कभी अधूरा नहीं होगा।

लोग क्या कहते हैं, कहने दो,तुम अपने मन की सुनते रहना,
मंज़िल मिले या देर लगे—बस अपने कदम बढ़ाते रहना।

कुछ सपने आँखों में अच्छे लगते हैं,कुछ सपने सच होकर मुस्कुराते हैं,
मगर जो लोग हार नहीं मानते,वही इतिहास में अपना नाम लिखाते हैं।

ज़िंदगी जीतने का नाम नहीं,हर हाल में जीते रहने का नाम है,
गिरकर भी जो कह दे—
“मैं अभी बाकी हूँ”,असल में वही इंसान महान है।।।।।।।।
- राकेश कुमार तिवारी 
11 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all