चाय की प्याली
और
तुम्हारा इंतजार
सुबह मुँह अंधेरे
नींद का खुलना
उनींदी आँखें
और
चाय की तलब
तुम्हारी आहट
तुम्हारी खुश्बू
तुम्हारा स्पर्श
दिन की शुरुआत
बेहद खुबसूरत एहसास।