छठ पूजा के पावन पर्व में झूम रहा है जग सारा,
सूर्य की किरणें जब आईं दूर हुआ सब अंधियारा।
दिलों में श्रद्धा भर करके पहुँच गए हम गंगा तट ,
करने आरती गंगा की और मिटाने दुख सारा।
छठ मैया से करने प्रार्थना और उन्हें बतलाना है,
तन मन में जो बेचैनी है कैसे होगा वो दूर सारा।
अर्घ्य सूर्य को अर्पित करके तत्पश्चात करना होगा,
प्रार्थना, पूजा, अर्चना और भजन-कीर्तन प्यारा।
शीतल बयार और शीतल जल से करना है नमन
ध्यान लगाकर फूल चढ़ाकर करना है अर्पण सारा।
बासित एक मुसलमान होकर और कितना बतलाऊँ,
छठ पूजा के पर्व पर सबको हार्दिक अभिनंदन यारा।