विज्ञापन

अधूरी पाती

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बीत गए सब सावन-भादों,
        
                                                    
                            
सूख गई मन की अमराई।
आहट-आहट चौंक उठा मन,
जब-जब द्वार हवा टकराई।

कागज़ पर जो आँसू छलके,
अक्षर-अक्षर बहते देखे।
सपनों के जो महल चुने थे,
तिनके-तिनके ढहते देखे।

एक दिया जो जला मुंडेर पर,
वो भी अब बुझने आया है।
आस लिए जो बैठी आँखें,
उनके हिस्से अँधियारा आया है!

तुम तो चले गए राहों में,
पीछे अपनी याद दिए।
जीवन भर जो बहना सीखे,
अँखियों को वो धार दिए।

बीत गए सब सावन- भादों,
सूख गई मन की अमराई।
आहट - आहट चौंक उठा मन,
जब - जब द्वार हवा टकराई।।।
- राकेश कुमार तिवारी
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile

Ejaz Ahamad

122 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10819 कविताएं

View Profile