आज आसमान में कुछ हलचल सी थी,
जब देखा आसमान की तरफ,
तब आसमान को देख आनंद सा आ गया,
आसमान में बादलों की जुगलबंदी का डेरा था,
फिर देखते ही देखते ,
बादलों का डिंग डोंग वाला डांस शुरू हो गया,
फिर क्या था घरो से पकौड़ों की खुशबू का आना,
बाजारों में समोसे और जलेबी लेने के लिए,
लम्बी लम्बी लाइनों का लग जाना,
ऐसा लग रहा है कि मानो,
बचपन वापिस लौट आया हो।
- आकांक्षा गुप्ता