बड़े अजीब हिसाब रखता है ये ज़माना,
यहाँ सच बोलने वाले को ही पड़ता है समझाना।
चेहरों की भीड़ में किरदार कहाँ मिलते हैं,
लोग जैसे दिखते हैं, अक्सर वैसे कहाँ मिलते हैं।
हमने तो आईना साफ़ रखा था हमेशा,
लोग अपना ही चेहरा देखकर हमसे ख़फ़ा हो गए।
क़सूर आईने का नहीं, नज़र का था,
जो दिखा वो उन्हीं का चेहरा था।
और फिर उन्हीं हाथों ने पत्थर उठा लिए,
जिन्हें हमने अपना घर बनाने दिया था।
- अवंतिका शर्मा