विज्ञापन

15 अगस्त (स्वतंत्रता का पर्व)

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            (स्वतन्त्रता का पर्व)15 अगस्त।
        
                                                    
                            

यह केवल दिन नहीं,
सदियों का प्रतिमान है।
आसमान पर लहराता
भारत का सम्मान है।

वीरों के खून से सींचा
हर शहीदों का मान है।
15 अगस्त का पावन दिन
देश का अभिमान है।

इतिहास के पन्नों में जिस दिन
वीरों को हमने नमन किया।
उसी सुनहरे पल से हमने
आजादी को जन्म दिया।

गुलामी की बेड़ी को
जिस दिन हमने तोड़ा था।
उसी दिन से स्वतंत्रता से
नाता हमने जोड़ा था।

आज तिरंगा ऊँचा कर
बच्चे-बडे गर्व से गाए।
एकता की डोर में बंधकर,
भारत आगे बढ़ता जाए।

खेतों में, कारखानों में,
स्कूलों की हर दीवारों में
तिरंगे को लहराए।
शहीदों का सपना साकार करें,
देशभक्ति की अलख जगाएं।

स्वतंत्रता का यह पर्व,
हमें याद दिलाता है।
बलिदान, त्याग और मेहनत से
ही देश आगे बढ़ता है।
-पायल शर्मा 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile