विज्ञापन

ऐ चांदनी मेरे सनम की खबर तुम लाया करो

upendra802

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिलरूबा तुम इस तरह से, ना इतराया करो,
        
                                                    
                            
यूं तिरछी नज़र से देख, कहर ना ढाया करो।

ये धड़कनें मेरी ठहर जाती है, इस अदा पर ,
यूँ चुपके से मेरे ख़्वाबों में, न आया करो।

कभी देखो अपने आप को, मेरी नज़रों से,
यूँ आइने में खुद को, नजर न लगाया करो।

दिन ढलने में यूं तो, चांद सहारा होता है
जब चांद नज़र में ना ,आए तो तुम आया करो।

चिड़ियों का कलरव और ये नदियों का पानी ,
तेरी बातें और कहानी सुनाने आया करो।

बैठा तेरे यादों में ,उस पेड़ के छाँव में,
यूं बात न कर, इस आशिक को न सताया करो।

ऐ चांदनी मेरे सनम की खबर तुम लाया करो,
माशूका तुम यूं सुरमा लगा के ना आया करो।
 
4 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all