विज्ञापन

वक्त ठहरता नही चलता जाता वक्त

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            धीरे-धीरे जिन्दगी को बदलता वक्त।
        
                                                    
                            
कुछ खुशियाँ कुछ गम लाता वक्त।।

वही हवा पलट कर आती मुस्कुराती।
दिल के अन्दर फूल खिलाता वक्त।।

अनजाना दिल राह को आसान करता।
खुशकिस्मत से दिल मिलाता वक्त।।

कौन अपना कौन पराया नजर आता।
मोहब्बत से पहचान करवाता वक्त।।

छीन लेता जब जब हमसे करीबी को।
किसी और को सहारा बनाता वक्त।।

खुशनसीब अलटती-पलटती 'उपदेश'।
वक्त ठहरता नही चलता जाता वक्त।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pradeep Kairana

2 कविताएं

View Profile

Kunwar Sarvendra

167 कविताएं

View Profile