विज्ञापन

तुम बर्फ़ सी रहना

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कभी दिल की मान कर सवाल न करना।
        
                                                    
                            
तुम बर्फ़ सी रहना अपना रूप न बदलना।।

एक जिन्दगी जीना चाहता रहा मसोस कर।
तुम उसकी सोच में जबर्दस्ती घर न करना।।

बाग में थे मुकद्दर फिर भी गिले-शिकवे रहे।
फूल खिलते बिखरते रहे गुफ़्तगू न करना।।

हमसफ़र हमकदम सोच में ही अच्छे लगते।
गर जुड़ाव महसूस करना फिर दूर न करना।।

आप से गर हो सके करीब में जरूर आना।
जरूरत मुझे भी 'उपदेश' तिरस्कार न करना।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
13 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

dinesh chauhan

3544 कविताएं

View Profile

Manoj Kumar

420 कविताएं

View Profile