तक़दीर का लिखा कैसे लौट कर आता।
जिसको नही मिलना 'उपदेश' दर आता।।
अफसोस खुशी में बदल जाता ना रहती।
जद्दोजहद अन्दर करीब प्रेम उभर आता।।
भविष्य की कल्पना साकार होने लगती।
मन खिलखिलाता ख्वाबो में प्यार आता।।
दिन गुज़रते गए तजुर्बे से हम संवरते गए।
अन्त अच्छा गुजरा जरा और सुधार आता।।
उम्र के हिसाब से बदलाव का आना शुरू।
नसीब से ज्यादा आँसुओं का भार आता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'