एक तस्वीर याद कर सुकून की साँसे आई।
महसूस अन्दर कराती आँखों में नमी लाई।।
प्रेम ने तसुव्वुर जाना अकेले का शिष्टाचार।
इबादत की घड़ी में दीपावली की स्तुति गाई।।
पूजा उपासना तपस्या का सिलसिला जारी।
कितनी सरल कितनी विचित्र लालिमा छाई।।
प्रकृति में मौजूद तरह-तरह की लीलाएं देखी।
उनमें से एक बहती हवा उनको छू कर आईं।।
मुझसे जोडे रखा गैरमौजूदगी का चमत्कार।
हर रोज़ देखे बिना 'उपदेश' उनकी छवि पाई।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'