विज्ञापन

झुक जाने की फितरत नही मेरी उनके निशाने पर मैं नही आती

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर किसी को पसन्द आऊँ
        
                                                    
                            
तो पहचान कहाँ रहती
लोगों की आँखों में खटकने से
खुशी बहुत मन में आती

सच के साथी सदा तन्हा रहते
भीड़ उनको कब पसन्द आती
हर एक को जीना झूठ में रहता
झूठ में रंगत घुल नही पाती

सुलझे ज़मीर को जरूरी ठहराव
अक्खड़पन से बात बिगड़ जाती
झुक जाने की फितरत नही मेरी
उनके निशाने पर मैं नही आती

मुझ पर उँगली उठाने वाले
खुद मेरे मुरीद होकर रह गए
अब उनको मेरे बगैर 'उपदेश'
अकेले में नींद भी नही आती

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile