विज्ञापन

दिल वीरान नहीं पर मेरा घर नहीं बसता।।

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            काश मेरे चेहरे को देखकर पढ़ लेता।
        
                                                    
                            
मोहब्बत में बेवजह दिल नहीं जलता।।

मेरी अकड़ अब मुझसे सवाल करती है।
ज़ख्मी किस्सो के सामने वह नहीं पड़ता।।

मेरी प्यास का हाल किससे पूछोगे तुम।
रास्ते का झरना अब बाते नहीं करता।।

लगता जवानी की लहरें दम तोड़ने लगी।
दिल वीरान नहीं पर मेरा घर नहीं बसता।।

दूर से देखकर लोग शायद खुश हो रहे।
बदनसीबी है 'उपदेश' बस नहीं चलता।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile