विज्ञापन

प्यार समझ ना पाई मगर रहा लाजवाब

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक तो ख्वाब दूसरी मैं आदत से बेताब।
        
                                                    
                            
प्यार समझ ना पाई मगर रहा लाजवाब।।

प्यार की समझ आने से पहले का प्यार।
बुलबुले जैसे बनाता तरह-तरह के ख्वाब।।

एक गहराई में चाहत जैसे ही डूब जाती।
हल्के स्पर्श के भान से ही बहता शबाब।।

एक सहता दूजा संग होने का सुख लेता।
मन के गुप्त धागों में ज्यों बढ़ता खिंचाव।।

निढाल होकर लेटते 'उपदेश' उस वक्त।
आनन्दित प्रेम चरम पर पहुँचता जनाब।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile