विज्ञापन

प्यार में दिया लिया

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            देरी से समझे खुद को और उनको भी।
        
                                                    
                            
प्यार में दिया लिया सब को उनको भी।।

तमन्ना पूरी करने की कोशिश में डूबे रहे।
मेरे जख्म भी भरे इलाज मिले उनको भी।।

वो दोस्त ही रहें या निभाए दुश्मनी मुझसे।
दुआ अपनों को दिल से आशीष उनको भी।।

औकात के हिसाब से सेवा का माध्यम बने।
तसव्वुर मिले मुझको खुशहाली उनको भी।।

अब कोई ख्वाब सजाना नही मुझे 'उपदेश'।
खुली हवा में साँस मिले मुझे भी उनको भी।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile