विज्ञापन

जैसे भी मिले खुशी हासिल कर 'उपदेश'

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बेतुकी बातो को हवा में रहने दो यारो।
        
                                                    
                            
करार जिनसे आये उन्हें सुनाओ यारो।।

आइना वहीं रहता तस्वीर बदलती रहती।
छोटी सी जिन्दगी है प्यार जताओ यारो।।

उड़ा दो रंजिशें सारी हिदायतें मेरी मानो।
घमण्ड करके कुछ न मिलेगा मानो यारो।।

तकदीर बदलती रहती आचार विचार से।
दुखी आत्माओ को और न सताओ यारो।।

जैसे भी मिले खुशी हासिल कर 'उपदेश'।
नफरत में जिन्दगी को न जलाओ यारो।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8651 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

112 कविताएं

View Profile