विज्ञापन

प्रेम में एहसास अजब गजब होते

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रेम में एहसास अजब गजब होते।
        
                                                    
                            
लफ्ज़ कम जज्बात बेहिसाब होते।।

दूर में रहकर करीबी महसूस लगती।
खामोशी के भी इज़हार नायाब होते।।

ना कोई उम्र ना कोई शर्त का करबा।
ऐसे प्रेमियों के बीच कम हिसाब होते।।

प्रेम पर लिखते-लिखते सुकून आता।
दिलों के बीच इंतजार लाजवाब होते।।

जहाँ अधिकार से ज्यादा परवाह होती।
जीत-हार के परे 'उपदेश' सवाब होते।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile