मोहब्बत करने वालो के ज़ख्म हरे हो जाएँगे।
उनको छेड़ो मत बेवजह मोती बिखर जाएँगे।।
यह मत पूछ लेना किस-किस ने धोखा दिया।
हिचकियाँ बताने न देंगी मगर दिल भर जाएँगे।।
सजदे करने वालों का गुनाह मोहब्बत निकला।
नसीब की बात पर कुछ के चेहरे उतर जाएँगे।।
चालाकियां सियासत में होती होंगी 'उपदेश'।
बेशरमी को पार कर चुके लोग किधर जाएँगे।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'