विज्ञापन

कहते जिन्दगी महकती रही नही थकी थी।।

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हिलोरें आने से चल पड़ी कश्ती रुकी थी।
        
                                                    
                            
धड़कने बढ़ने लगी शायद नही थकी थी।।

तकलीफों का फैलाव उजालों में समाया।
उजालों की बेकरारी अभी नही थकी थी।।

सूरज की उगती किरणो से गर्मी बढ़ गई।
परिन्दों ने उड़ान भरी अभी नही थकी थी।।

दिखावे के रिश्ते में मोहब्बत दब गई होगी।
हकीकत की आँधी जोरों पर नही थकी थी।।

ये तन्हा सफर और यादो का लश्कर लेकर।
मिलने मिलाने में कशमकश नही थकी थी।।

मैं साथ दूँगा दिल की तह में उतरो 'उपदेश'।
कहते जिन्दगी महकती रही नही थकी थी।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile