हसरतें दिल के किसी कोने में दबाये यादें।
उम्र की पुड़िया में बाँध रखी लज़ीज़ यादें।।
वक्त की लहरो ने कुछ निशानियाँ धो डाली।
चमक उनकी बढ़ाई चकाचौंध करती यादें।।
जानना चाहता ज़माना मेरी हँसी का राज।
तो कुलबुलाने लगी अंदर बेताब करती यादें।।
तमाशाई न बन जाए मेरे दिल की शहजादी।
मुँह नही खोला फिर भी स्वाँग करती यादें।।
रात ने दोस्ती कर नींद न आने दी 'उपदेश'।
बिस्तर पर लेटे लेटे ही तकरीर करती यादें।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'