मन के साथ-साथ हुनर का जरूरी होना।
सफलता पाने को लगन का जरूरी होना।।
आपकी जीत पर हार भूला दी जायेगी।
जीत के खातिर किस्मत का जरूरी होना।।
कोशिश मन से हो हासिल कर पाओगे।
पैंतरेवाजी के लिए समझ का जरूरी होना।।
तजुर्बे मिलेंगे तुम्हें जिंदगी के फैसलों से।
ख्वाहिशों के लिए उमंग का जरूरी होना।।
कुछ सपनों के लिए जुनून उम्दा चाहिए।
समय पर 'उपदेश' नींद का जरूरी होना।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'