दूसरे मेरी नजरों में मामूली क्यों नहीं लगते।
मेरी शख्सियत को ऊँची क्यों नहीं समझते।।
वैसे तो इंसान की कहानी में दर्द छुपे रहते।
उन्हीं को जानना चाहता क्यों नहीं समझते।।
अजीब फलसफा है जिन्दगी के सफर का।
इश्क मैंने किया उनसे वो क्यों नहीं समझते।।
उन्हें जीतने के लिए हर तरह की पैंतरे बाजी।
बच कर दूर निकल जाते क्यों नहीं समझते।।
मेरे हिस्से का आसमान बने साथ घूमे फिरे।
इतनी सी कामना 'उपदेश' क्यों नहीं समझते।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'