कुछ दिनों से जरूरत की बात कल पर टाल देता।
मन समझाने वास्ते उनके हालात की मिसाल देता।।
ये दिल की मजबूरियाँ उफान पर होती जब कभी।
मुद्दा बदल देता और बेसुरी बाते हँस कर टाल देता।।
आजकल का वक्त जुमले का शिकार बना जा रहा।
जुल्मों की आहट सुनता नही चुटकुले उछाल देता।।
उनके हाथ आगे बढ़े और थाम ले फूलते जिस्म को।
ऐसा हो ही नही सकता 'उपदेश' हथियार डाल देता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'