विज्ञापन

कुछ लोगों को महिमा खराब भी लगेगी।

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुद्रा किसी भी देश की हो पास अगर।
        
                                                    
                            
इंसान अकेले नही रहता ऐसी है डगर।।

प्रतिष्ठा भी खोजती चली आती दूर से।
भीड़ हकीकत में बढ़ती जाती शोरकर।।

दुनिया का सबसे बड़ा सहारा दौलत है।
चरित्र भी सुहाना लगता धन से प्रेम कर।।

रिश्ते बनाने को तैयार रहते लोग 'उपदेश'।
खुशबू बदल जाती हैसियत से प्रेम कर।।

कुछ लोगों को महिमा खराब भी लगेगी।
आस्था में सराबोर हों पाखंड से प्रेम कर।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all