सच्चा इंसान कभी मिला नहीं
जो मिला उसका दिल मिला नहीं
कुछ लोगों को मजाक जैसे लगे
तन्हा काटेंगे जिंदगी गिला नहीं
अब रिश्ते को बचाए क्या 'उपदेश'
उम्मीद छोड़ेगा उसका सिला नहीं
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'