ब्लॉक करके रिश्ता ताक पर रख दिया।
इस तरह भुलाने का ढोंग अच्छा किया।।
उनसे मोहब्बत है आगे भी रहेगी मगर।
दिल दुखाने का कारोबार अच्छा किया।।
जब मतलब के रिश्ते बन जाते खून के।
घायल होकर दिल तोड़ते अच्छा किया।।
एकतरफ़ा फैसला मजबूरी 'उपदेश' या।
मौका देखकर डस लिया अच्छा किया।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'