विज्ञापन

वक्त गुजर जाने से कुछ श्मशान गए।।

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रूठे से कुछ रिश्ते थे मान गए।
        
                                                    
                            
उनमें से अपनों को पहचान गए।।

जब पृष्ठ खुले उनके कर्तब्यों के।
वो नजरो से उतरें उनके सम्मान गए।।

हर वक्त टूटते रहे भरम सपनों के।
कुछ सावन से गिला रही बेज़ान गए।।

कुछ अंतस गठरी यादो की संग है।
वक्त गुजर जाने से कुछ श्मशान गए।।

कुछ पाया नसीब से ज्यादा 'उपदेश'।
कुछ मेरा हक लेकर डूबे बेईमान गए।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile